हेलो दोस्तों !
आज की इस Need of inheritance in Hindi | full explain पोस्ट में हम inheritance के आवश्यकता यानी need को जानेंगे की क्यों इसका यूज़ किया जाता है इसकी क्यों आवश्यकता पड़ती है। तो दोस्तों अगर आप inheritance की need को अच्छी तरह से समझना चाहते है। तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए बिना देरी के अपनी यह पोस्ट शुरू करते है।
इस पोस्ट के मुख्य टॉपिक निन्म है:-
- inheritance क्या है ? what is inheritance ?
- inheritance की need क्या है ?
1.inheritance क्या है :-
तो दोस्तों inheritance की need को समझने से पहले हम यह जान लेते है की inheritance क्या होता है ताकि हम inheritance की need को अच्छी तरह समझ सकें।
दोस्तों inheritance ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का एक बहुत ही आवश्यक फीचर होता है। क्योकि इसके यूज़ से हम अपना टाइम बचा सकते है और एनर्जी भी। क्योकि inheritance जो काम करता है उसी की मदद से हम अपना समय और एनर्जी बचा पाते। ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने वाले को यह फीचर जरूर पता होना चाहिए।
inheritance का हिंदी अनुवाद विरासत या उत्तराधिकारी होता है। इसके हिंदी अनुवाद से हमें पता चलता है की यह पूर्वजों से हमें गुणों या संपत्ति का विरासत में मिलना। इसी तरह ही इसका प्रोग्रामिंग में भी मतलब होता है। की inheritance की मदद से एक क्लास किसी दूसरी क्लास की विशेषताओं और गुणों को इनहेरिट करती है।
जिसका मतलब है की एक क्लास दूसरी क्लास की विशेषताओं को ले रही है। जो क्लास किसी दूसरी क्लास को इनहेरिट करती है तो उस क्लास की कुछ विशेषताएं उसे विरासत में दूसरी क्लास से मिलती है। जैसे हम humans को कुछ गुण हमें अपने माता-पिता से विरासत में मिलते है। इसी को हम inheritance कहते है।
जब एक क्लास किसी दूसरी क्लास को inherit करती है तो उस क्लास को हम child क्लास कहते है और जिस क्लास को इन्हेरिट किया जाता है उसे पैरेंट क्लास कहते है। child क्लास और पैरेंट क्लास को और भी नामों से जाना जाता है। लेकिन यह इम्पोर्टेन्ट नहीं है। क्योंकि चाइल्ड क्लास और पैरेंट क्लास रियल लाइफ से relate करते है जिससे हमें इन्हे समझना आसान हो जाता है।
2.inheritance की need क्या है :-
तो दोस्तों अब हम यह जान लेते है की inheritance की need हमें क्यों पड़ती है।
तो दोस्तों जैसा की हम ऊपर बता चुके है की इन्हेरिटेंस opps की एक ऐसी विशेषता है जो हमें किसी एक क्लास की विशेषताओं को किसी दूसरी क्लास के द्वारा inherit करने की सुविधा प्रदान करती है। इसका मतलब है की किसी क्लास की विशेषताओं को दूसरी classes ले सकती है। जिससे उन classes में दूसरी क्लास की विशेषताएँ आ जाती है।
दोस्तों एक क्लास के द्वारा किसी दूसरी क्लास की विशेषताएँ inherit करने के कारण हमें वह कोड या क्लास दुबारा नहीं लिखनी पड़ती है। जो हम पहले ही अपने प्रोग्राम में लिख चुके है। हम इन्हेरिटेंस की मदद से उस क्लास की विशेषताओं को दूसरी क्लास में इन्हेरिट करके यूज़ कर सकते है। इससे हमारा टाइम बचता है।
क्योंकि अगर हम उस क्लास को दुबारा write करते जो हमने पहले ही write करके रखी है। तो इससे हमारा टाइम बर्बाद होता है। जो एक प्रोग्रामर के नजरिये से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है क्योकि एक अच्छा प्रोग्रामर वही है जो काम समय में एक अच्छा प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर develop कर सके।
इनहेरिटेंस को यूज़ करने के और भी फायदे है लेकिन जो मेजर लाभ है वह यही है कोड reusability जिसकी बात अभी हमने ऊपर की है। इनहेरिटेंस को यूज़ करने का सबसे बड़ा कारण यही है की इसकी मदद से हम किसी कोड को दुबारा अपने प्रोग्राम में reuse कर सकते है। जो एक प्रोग्रामर के लिए काफी अच्छी बात है क्योकि प्रोग्रामर को वही कोड दुबारा नहीं लिखना पड़ता है।
कुछ लोगों का कहना है की हमें इसकी जरुरत क्यों पड़ती है तो दोस्तों अभी तक हमने जो बातें की उससे आप जान गए होंगे की हमें इसकी जरुरत क्यों पड़ती है। भले ही आप पहले ही समझ चुके हो की हमें इसकी जरुरत क्यों पड़ती है हम काम शब्दों में बताना चाहते है की हमें इसकी नीड क्यों पड़ती है।
हमें इसकी जरुरत किसी कोड को reuse करने की लिए पड़ती है जो अपने आप में एक बहुत पड़ी चीज़ है क्योंकि कोड को reuse करने से हमें काफ़ी सारे फायदे होते है।
इन पोस्ट को भी पढ़े :-
Author :- तो दोस्तों अब हमारी यह Need of inheritance in Hindi | full explain पोस्ट ख़त्म होती है। हम आशा करते है की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। और आप inheritance की need को अच्छी तरह जान गए होंगे। तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही मिलते है ऐसी ही किसी नई पोस्ट में तब तक के लिए अलविदा !
0 Comments
Do not enter any spam comments please.