what is while loop in c programming Hindi | with example program

हेलो दोस्तों !

आज की इस  what is while loop in c programming Hindi पोस्ट में हम while लूप के बारे में चर्चा करेंगे। और इसे समझने का प्रयास करेंगे की यह क्या होता है। साथ में while loop का एक c program भी बनाएंगे। 

इस पोस्ट के मुख्य विषय निन्म है :-

  • while लूप क्या है ? what is while loop ?
  • while लूप का syntax और diagram . 
  • while loop का c program . 
  • while लूप का यूज़ क्यों किया जाता है ?

1.while लूप क्या है :-

तो दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते है की while loop क्या होता है ?

what is while loop in c


दोस्तों while loop एक ऐसा लूप होता है जो कंडीशन के true होने पर किसी कोड को दोहराता है। सभी लूप्स की तरह while लूप भी किसी विशेष कोड को दोहराता है जब तक कंडीशन true होती है। जिस कोड को हमें बार-बार घूमना होता है उस कोड को हम while लूप के ब्लॉक के अंदर लिखते है। 

दोस्तों हमें while लूप में ऐसी कंडीशन देनी पड़ती है जो तब तक false न हो जब तक हमें लूप चलना है। ऐसा इसलिए है क्योकि while लूप कंडीशन के false होते ही एन्ड हो जाता है। यानी की while लूप की कंडीशन false  होते ही while लूप कोड को दोहराना बंद कर देता है जो while लूप के अंदर होता है। 

अगर आपने do while लूप को पढ़े होंगे तो आपको पता की do while लूप एक बार जरूर चलता है चाहे कंडीशन false हो या true  लेकिन while लूप इससे अलग होता है। while लूप कंडीशन के true होने एक बार भी नहीं चलता है। यही while और do while लूप में अंतर मुख्य अंतर होता है। 

2.while loop का syntax और diagram

दोस्तों अब हम while loop का syntax और diagram देख लेते है की while लूप का syntax और डायग्राम कैसा होता है। 

syntax of while loop :-

while(condition)
{
 statement 1;
statement 2;
.
.
statement n;
}
while लूप को while कीवर्ड के द्वारा दर्शाया जाता है फिर while के कोष्ठक के अंदर हम कंडीशन को लिखते है। और while लूप के ब्लॉक के अंदर उस कोड को लिखते है जिसे हमें कंडीशन के पूरा होने तक घूमना चाहते है। 

diagram of while loop :-


while loop diagram in c



तो दोस्तों यह है while लूप का diagram आप डायग्राम में देख सकते है की कैसे while लूप किसी कोड को दोहराता है।

3.while loop का c program :-

तो दोस्तों अब हम while loop का program देख लेते है की किस प्रकार while लूप का प्रोग्राम बनाया जाता है ?

program of while loop in c :-

#include< stdio.h >
#include< conio.h >
void main()
{
int i,j;
i=1;
j=5;
printf("Multiplication table of 5\n");
while(i <= 10)
{
printf("%d\n",j*i);
i++;
}
}

दोस्तों इस प्रोग्राम में हमने while लूप का यूज़ किया है। यह एक छोटा सा प्रोग्राम है जिसमे हमने while लूप का यूज़ करके 5 की मल्टिप्लिकेशन टेबल को प्रिंट कराया है। आप जब इस प्रोग्राम को अपने सिस्टम में रन करेंगे तो आपको 5 की multiplication टेबल स्क्रीन पर प्राप्त होगी। 

यह तो एक छोटा सा प्रोग्राम है आप चाहे कितना भी बड़ा प्रोग्राम बना सकते है और while लूप का यूज़ कर सकते है। अगर आप इस पोस्ट से while लूप के बारे में कुछ सीखे हो तो खुद से एक प्रोग्राम बनाइये। जिसमे while लूप का यूज़ किया गया हो। क्योकि खुद से प्रोग्राम बनाने से हम जल्दी प्रोग्रामिंग सीखते है।  

4.while loop का यूज़ क्यों किया जाता है

दोस्तों अब हम यह जान लेते है की हम while लूप का यूज़ क्यों करते है ?

दोस्तों जैसा की हमने पहले ही ऊपर बताया है की while लूप का यूज़ किसी कोड को कंडीशन के पूरा होने तक दोहराने या घुमाने के लिए किया जाता है। लेकिन जब for लूप और do while है तो हम इसका यूज़ क्यों करें। तो इसका सवाल है की इसे हम ज्यादातर infinite टाइम तक लूप को चलाने के लिए करते है। infinite टाइम का मतलब है की जब तक प्रोग्राम चलता है तब तक हमारा लूप भी चलता है। 

दोस्तों वैसे तो while लूप भी उन कामो को कर सकता है जो for लूप और do while लूप द्वारा किये जाते है। लेकिन थोड़ी परेशानी जरूर होती है। लेकिन हमारी आपसे यह request है की जिस लूप की जरुरत हो उसी लूप का यूज़ करना चाहिए। यही फायदेमद होता है। 

क्योंकि कोई इतने सारे लूप को ऐसे ही नहीं बनाया गया है। सभी को अलग -अलग प्रोब्लेम्स को सॉल्व करने के लिए बनाया गया है। इसलिए जिस प्रकार की कंडीशन हो उसी प्रकार के लूप का यूज़ करना चाहिए। 

इन पोस्ट को भी पढ़े :-
Author :- तो दोस्तों अब हमारी यह what is while loop in c programming Hindi पोस्ट ख़त्म होती है। हम आशा करते है की हमारी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। और आप while लूप को अच्छी तरह समझ गए होंगे। तो दोस्तों अगर आपको लगता है की यह पोस्ट आपके दोस्तों के लिए भी उपयोगी होगी तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों को भी शेयर करें। धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments