हेलो दोस्तों !
आज की इस what is Looping in c language in Hindi | लूपिंग क्या है ? पोस्ट में हम looping statement यानी की loops के बारे में पढ़ेंगे। तो दोस्तों अगर आप c language के सभी loops को अच्छी तरह समझना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
इस पोस्ट के मुख्य विषय निन्म है :-
- loop क्या है ( what is loop ).
- loop के प्रकार c प्रोग्रामिंग में(types of loops in c).
- loop का use क्यों किया जाता है ?
1.loop क्या है :-
तो दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते है की loop(looping statement) क्या होता है ?
लूप का अर्थ होता है छल्ला। जो गोल होता है। लूप के नाम से ही पता चलता है की यह किसी विशेष कोड को घुमाता है। जब तक की कंडीशन true नहीं हो जाती है। इसका सिंपल सा अर्थ होता है। की किसी विशेष कोड को किसी कंडीशन के पूरा होने तक घुमाना या दोहराना लूपिंग या लूप कहलाता है।
लूप c प्रोग्रामिंग का एक ऐसा concept है। जिसकी मदद से किसी कोड को बार-बार दोहराया जाता है। जब भी हमें c प्रोग्रामिंग में किसी कोड को बार-बार दोहराने की जरुरत होती है तो हम लूप का यूज़ करते है। लूप एक बहुत ही इंटरेस्टिंग concept होता है। इसे पड़ना अच्छा लगता है।
c प्रोग्रामिंग के ऐसे स्टेटमेंट जो किसी कोड को बार-बार दोहराते है हम उन स्टेटमेंट को looping statement कहते है। looping स्टेटमेंट का यूज़ हम किसी कोड को बार-बार दोहराने के लिए किया जाता है। हम लूप की मदद से कोड को किसी कंडीशन के आधार पर दोहराते है। जब तक कंडीशन true या false नहीं हो जाती है।
2.loop के प्रकार c प्रोग्रामिंग :-
तो दोस्तों अब हम loops के प्रकार(types ) को जान लेते है की c प्रोग्रामिंग में लूप कितने प्रकार के होते है ?
दोस्तों c प्रोग्रामिंग में मुख्य चार प्रकार के लूप होते है जो निन्म है :-
- while loop .
- do while loop .
- for loop .
- nested loop .
1.while loop in c :-
दोस्तों while loop एक ऐसा लूप होता है जो किसी कोड को कंडीशन के flase होने तक दोहराता रहता है। जब तक की कंडीशन false नहीं हो जाती है तब तक while लूप चलता रहता है। while लूप की कंडीशन हमें ऐसी देनी होती है जो तब तक false न हो। जब तक हमें लूप को चलना है।
अगर हम while लूप में हमेशा true रहने वाली कंडीशन डाल देते है तो हमारा लूप कभी नहीं रुकता है। इसे infinite लूप कहते है। कभी-कभी हमें लूप को infinite टाइम तक चलाने की जरुरत होती है। ऐसी सिचुएशन में हम while लूप की कंडीशन हमेशा के लिए true रखते है।
2.do while loop in c:-
दोस्तों do while लूप भी while लूप की तरह ही होता है। यह भी किसी कोड को कंडीशन के पूरा हो जाने तक दोहराता है। लेकिन do while लूप में एक अंतर होता है। वह अंतर यह है की do while एक बार जरूर चलता है चाहे कंडीशन true हो या false हो। जबकि while लूप कंडीशन के true होने पर एक बार भी नहीं चलता है।
इसका कारण है की do while लूप में हम कंडीशन को बाद में चेक करते है। पहले do लगाते है और बीच में कोड फिर while के अंदर कंडीशन देते है। इस लूप में कंडीशन बाद में चेक होने के कारण यह लूप एक बार जरूर चलता है।
3.for loop in c :-
दोस्तों फॉर लूप भी कंडीशन के पूरा होने तक किसी कोड को दोहराता रहता है। सभी लूप्स का काम एक ही होता है किसी विशेष कोड को बार-बार दोहराना लेकिन सभी लूप अलग अलग तरीके से यह काम करते है। फॉर लूप का यूज़ सबसे ज्यादा किया जाता है क्योकि यह यूज़ करने में आसान होता है।
फॉर लूप c प्रोग्रामिंग के for कीवर्ड के द्वारा स्टार्ट किया जाता है। फॉर लूप में हम कंडीशन भी देते है वैल्यू भी initialize करते है और उस वैल्यू को अपडेट भी फॉर लूप के कोष्ठक के अंदर किया जाता है। ये सभी कार्य एक साथ केवल फॉर लूप में ही लिखे जाते है। और किसी भी लूप में ये सारे कार्य सारे कार्य एक साथ नहीं लिखे जाते है। इसलिए फॉर लूप सभी लूप की तुलना होता है।
4.nested loop in c :-
दोस्तों नेस्टेड लूप फॉर लूप ही होता है। जब भी हम एक लूप के अंदर एक और लूप बनाते है उस लूप को हम nested लूप कहते है। वैसे ज्यादातर फॉर लूप का यूज़ नेस्टेड लूप के लिए किया जाता है। हम do while और while लूप का यूज़ नेस्टेड लूप बनाने के लिए कम करते है।
यह लूप यूज़ करने में थोड़ा कठिन होता है। इसे हम बड़ी सावधानी से यूज़ करते है। क्योकि नेस्टेड लूप की एक कंडीशन भी गलत होने पर हमारा कोड infinite टाइम तक चलता ही रहता है। इसलिए हम नेस्टेड लूप की कंडीशन बड़ी सावधानी से देते है। और इसका यूज़ जरुरत पड़ने पर ही करते है।
3.loop का use क्यों किया जाता है :-
तो दोस्तों अब हम यह जान लेते है की हम loop का use क्यों करते है ?
दोस्तों लूप c प्रोग्रामिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण concept है। अगर c प्रोग्रामिंग में यह concept न हो तो हमें बहुत सी प्रॉब्लम कोडिंग करते समय फेस करनी पड़ सकती है। क्योकि अगर लूप नहीं होगा तो हम goto स्टेटमेंट का यूज़ करेंगे। जिसकी वजह से कभी गलती होने से हमारा कोड infinite टाइम के लिए लूप में फस जाता है।
वैसे तो हम goto स्टेटमेंट की मदद से लूप की तरह ही कार्य करा सकते है लेकिन इसमें काफी सारी प्रोब्लेम्स आ सकती है। हमारा कोड काफी बड़ा और काम्प्लेक्स हो जाता है। लूप यूज़ न करने का सबसे ज्यादा प्रॉब्लम एक ही कोड को बार -बार लिखने की होती है। और लूप हमें इस प्रॉब्लम से बचता है।
लूप का एक और महत्वपूर्ण यूज़ होता है किसी कंडीशन के आधार पर किसी कोड को दोहराना। जैसा की हमें मालूम है की goto स्टेटमेंट भी कोड को दोहराने का काम करता है। लेकिन goto स्टेटमेंट यह सुनिश्चित नहीं करता है की कोड को दोहराने की प्रोसेस को कब बंद करना है जबकि लूप को यह पता होता है की कोड को कब दोहराना बंद करना है।
यही सारे फायदे लूप्स को यूज़ करने के होते है। आप अपनी आवश्यकतानुसार कोई भी लूप चुन सकते है और उसका यूज़ अपने प्रोग्राम में कर सकते है। सभी लूप का यूज़ हम प्रॉब्लम के आधार पर करते है जैसी प्रॉब्लम होती है वैसे ही लूप का यूज़ किया जाता है।
इन पोस्ट को भी पढ़े :-
Author :- तो दोस्तों हमारी यह what is Looping in c language in Hindi | लूपिंग क्या है ? पोस्ट अब ख़त्म होती है। हम आशा करते है की हमारी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। और आपने c प्रोग्रामिंग के सारे loops के बारे में जान गए होंगे। तो दोस्तों अगर आपको लगता है की यह पोस्ट आपके दोस्तों के लिए भी उपयोगी होगी तो उन्हें भी इस पोस्ट को शेयर करें। धन्यवाद !
0 Comments
Do not enter any spam comments please.