हेलो दोस्तों !
आज किस इस what is flowchart and use of flowchart in Hindi | with example पोस्ट में हम flowchart के बारे में चर्चा करेंगे। की flowchart क्या होता है इसे कैसे बनाते है। तो दोस्तों अगर आप अच्छी तरह से flowchart को समझना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
दोस्तों इस पोस्ट के मुख्य विषय निन्म है :-
- flowchart क्या है ?what is flowchart ?
- symbol of flowchart .
- flowchart का example .
- flowchart का use .
1.Flowchart क्या है :-
तो दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते है की flowchart क्या होता है ?
दोस्तों फ्लोचार्ट किसी प्रोग्रामिंग प्रॉब्लम को स्टेप-बाई -स्टेप सॉल्व करने की एक तकनीक या पद्धति होती है। जो किसी प्रॉब्लम का ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन करती है। इसका मतलब है की फ्लोचार्ट किसी प्रॉब्लम को कैसे सॉल्व करना है यह चित्रों के माध्यम से बताती है। फ्लोचार्ट में सिम्बल्स या चिन्हों का बहुत यूज़ होता है।
फ्लोचार्ट को बनाने के लिए अलग -अलग सिंबल होते है। हर एक सिंबल किसी कार्य को प्रदर्शित करता है। किसी भी प्रॉब्लम को सॉल्व करने का तरीका फ्लोचार्ट इन्ही चिन्हों की मदद से दिखता है। फ्लोचार्ट में हर प्रॉब्लम का solution पूरी तरह से चित्रों की मदद से तैयार किया जाता है।
फ्लोचार्ट भी algorithm की तरह ही किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए बनाया जाता है। जैसे हम algorithm में किसी प्रॉब्लम को स्टेप-बाई-स्टेप लिखते है उसी प्रकार फ्लोचार्ट को स्टेप-बाई-स्टेप किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने का तरीका चित्रों की मदद से बनाया जाता है।
फ्लोचार्ट और algorithm में सबसे बेसिक यह अंतर होता है की algorithm किसी वर्ड की मदद से बनाई जाती है लेकिन फ्लोचार्ट सिम्बल्स या चित्रों की मदद से बनाया जाता है। लेकिन दोनों ही किसी प्रोग्रामिंग प्रॉब्लम को कैसे सॉल्व करना है यह step-by-step बताते है।
2.Flowchart में यूज़ होने वाले चिन्ह या symbol :-
दोस्तों अब हम flowchart को बनाने में use होने वाले कुछ symbol या sign को देख लेते है।
दोस्तों वैसे तो फ्लोचार्ट को बनाने के लिए बहुत सारे सिम्बल्स का यूज़ होता है लेकिन हम यहाँ कुछ सिम्बल्स पर ही चर्चा करेंगे। जोकि निन्म है :-
- start symbol
- input symbol
- process symbol
- output symbol
- pre process symbol
- connecters symbol
- program flow line symbol
- decision symbol
1.start symbol :-
इस सिंबल का उसे फ्लोचार्ट को स्टार्ट करने के लिए होता है। जब भी हम किसी प्रॉब्लम का फ्लोचार्ट डिज़ाइन करते उस फ्लोचार्ट में यह सिंबल जरूर होता है इसका कारण है की यह फ्लोचार्ट डायग्राम को सुरु करने वाला सिंबल होता है।
2.input symbol :-
दोस्तों इस सिंबल का यूज़ भी हम फ्लोचार्ट बनाते समय बहुत करते है। क्योकि यह फ्लोचार्ट में इनपुट की प्रोसेस को प्रदर्शित करता है। इसका मतलब है की जब भी हम फ्लोचार्ट में यह बताना चाहते है की यूजर से इनपुट लेना है। तो हमेशा ही इस सिंबल का यूज़ होता है।
3.process symbol :-
दोस्तों इस सिंबल का यूज़ हम किसी प्रोसेस को प्रदर्शित करने के लिए करते है। जब भी हमें फ्लोचार्ट में किसी प्रोसेस को प्रदर्शित करने की जरुरत होती है तब हम इसी सिंबल का यूज़ करते है। जैसे आपको दो नंबर्स का सम करना है तो आप इस सिंबल से ही सम करने की प्रोसेस को फ्लोचार्ट में प्रदर्शित करेंगे।
4.output symbol :-
इस सिंबल का यूज़ फ्लोचार्ट में आउटपुट को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। जब भी हमें आउटपुट की प्रोसेस को फ्लोचार्ट प्रदर्शित करनी होती है तो हम इस सिंबल का ही यूज़ करते है। यह सिंबल बिल्कुल इनपुट सिंबल की तरह ही होता है। इन दोनों को प्रदर्शित करने के लिए इसी एक सिंबल का यूज़ किया जाता है।
5.pre process symbol :-
दोस्तों इस सिंबल का यूज़ हम फ्लोचार्ट में किसी पहले से डिफाइन फंक्शन की प्रोसेस को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। जब हम किसी फंक्शन की प्रोसेस को फ्लोचार्ट के मदद से प्रदर्शित करना चाहते है तो हम इसी सिंबल का यूज़ करते है।
6.connecters symbol :-
दोस्तों ये सिंबल जो अभी आप देख रहे है इनका यूज़ हम प्रोग्राम फ्लो को कनेक्ट करने के लिए करते है। चित्र में हमने दो कनेक्टर को बनाया है जिसमे लेफ्ट वाला ऑन पेज कनेक्टर कहा जाता है और राइट वाला ऑफ़ पेज कनेक्टर कहा जाता है। जब भी हमें प्रोग्राम के फ्लो को किसी दूसरे पार्ट में जोड़ना होता है तो हम कनेक्टर का यूज़ करते है।
7.program flow line symbol :-
दोस्तों प्रोग्राम फ्लो लाइन्स का हम फ्लोचार्ट बनाते समय बहुत यूज़ करते है। इन फ्लो लाइन की मदद से हम यह बताते है की प्रोग्राम का फ्लो किस तरफ जा रहा है। प्रोग्राम कैसे execute हो रहा है। यह प्रदर्शित करने का काम इन फ्लो लाइन्स का होता है।
8.decision symbol :-
इसे हम decision सिंबल कहते है। इसका यूज़ हम फ्लोचार्ट में कंडीशन देने के लिए किया जाता है। जब भी हम फ्लोचार्ट में if या else की कंडीशन को प्रदर्शित करना होता है तब हम इसी सिंबल का यूज़ करते है। जितनी भी कंडीशन को हमें फ्लोचार्ट में शो कराना होता है। हम इसी सिंबल का यूज़ करते है।
9.stop/end symbol :-
यह सिंबल एकदम स्टार्ट सिंबल की तरह होता है। लेकिन इस सिंबल की मदद से फ्लोचार्ट को एन्ड करने के लिए भी यूज़ किया जाता है। इसी सिंबल से हम फ्लोचार्ट की शुरुआत करते है और इसी सिंबल से फ्लोचार्ट का अंत भी करते है।
3.Flowchart का example :-
दोस्तों अब हम फ्लोचार्ट का एक example देख लेते है की कैसे flowchart बनाया जाता है ?
दोस्तों यह फ्लोचार्ट वोटर की eligibility को चेक करने की प्रोसेस को दिखता है किसी प्रकार वोटर की eligibility को चेक करने का प्रोग्राम बनाया जायेगा। example में आप देख सकते है की सबसे पहले स्टार्ट सिंबल की मदद से हमने फ्लोचार्ट को स्टार्ट किया है और फिर इनपुट सिंबल की मदद से यूजर के इनपुट को रीड कर करने की प्रोसेस दिखाई गई है।
इसके बाद एक कंडीशन चेक करने वाला सिंबल यूज़ किया गया है। जो कंडीशन के true होने पर प्रोग्राम फ्लो को राइट साइड भेज देगा। और अगर कंडीशन flase होती है तो प्रोग्राम का कण्ट्रोल लेफ्ट साइड भेजा जायेगा। और दोनों साइड जो मैसेज है वो कंडीशन के true और false होने की स्थिति में प्रिंट किये जायेंगे। इसके बाद एन्ड सिंबल की मदद से फ्लोचार्ट को ख़त्म कर दिया जायेगा।
4.Flowchart का use :-
दोस्तों अब हम यह जान लेते है की flowchart को क्यों यूज़ किया जाता है?
दोस्तों जैसे हम algorithm को किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए यूज़ करते है उसी प्रकार हम फ्लोचार्ट का यूज़ भी किसी प्रॉब्लम को कैसे सॉल्व इसलिए करते है। लेकिन इन दोनों के डिफरेंस के हिसाब से algorithm किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने की प्रोसेस को वर्ड या शब्दों का यूज़ करता है।
लेकिन फ्लोचार्ट वही काम करने के लिए सिम्बल्स या चिन्हों का यूज़ करता है। फ्लोचार्ट को algorithm लिखने के बाद बनाया जाता है। हम यह कह सकते है की फ्लोचार्ट को algorithm की प्रोसेस को अच्छी तरह से प्रदर्शित करने के लिए यूज़ किया जाता है।
हम फ्लोचार्ट को इसलिए बनाते ताकि हम किसी प्रॉब्लम सरल तरीके से प्रदर्शित कर पाए। फ्लोचार्ट algorithm की अपेक्षा ज्यादा सरल और जल्दी बनता है। इसका कारण है की फ्लोचार्ट को algorithm के अनुसार बनाया जाता है।
दोस्तों फ्लोचार्ट को यूज़ करने की सबसे बड़ी वजह यह है की यह algorithm की अपेक्षा समझने में सरल होता है।
फ्लोचार्ट समझने में सरल और बनाने में भी आसान होता है और जल्दी तैयार हो जाता है। ये सबसे मुख्य कारण है। फ्लोचार्ट को यूज़ करने के। फ्लोचार्ट की मदद से प्रोग्रामर जल्दी से प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लॉजिक को समझ लेते है। जिससे प्रोग्राम की कोडिंग बहुत जल्दी हो जाती है।
इन पोस्ट को भी पढ़े :-
Author :- तो दोस्तों अब हमारी यह पोस्ट ख़त्म होती है। हम आशा करते है की हमारी यह what is flowchart and use of flowchart in Hindi | with example पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। और आप flowchart को अच्छी तरह समझ गए होंगे की फ्लोचार्ट क्या होता है और कैसे बनता है। पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद !
0 Comments
Do not enter any spam comments please.