Do While Loop in C Language in Hindi | do while क्या हैं ?

 हेलो दोस्तों !

आज की इस Do While Loop in C Programming in Hindi पोस्ट में हम do while लूप के बारे में पढ़ेंगे। की यह क्या होता है। इसका यूज़ क्यों किया जाता है। और साथ में एक do while लूप का c प्रोग्राम भी देखेंगे। तो दोस्तों अगर आप do while लूप को अच्छी तरह समझना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 

इस पोस्ट के मुख्य विषय निन्म है :-

  • do while लूप क्या है ?what is do while loop ?
  • do while loop का diagram .
  • do while loop का program .  
  • do while लूप का यूज़ क्यों किया जाता है ?

1.do while लूप क्या है :-

तो दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते है की do while loop क्या होता है ?

do while loop in c language in hindi


दोस्तोंdo while लूप भी बाकि के लूप्स की तरह ही होता है जैसे सभी लूप्स किसी कोड को कंडीशन के पूरा होने तक उस कोड को दोहराते या बार -बार घुमाते है। इसी प्रकार do while लूप भी कार्य करता है। लेकिन यह उसी कार्य को कुछ अलग तरीके से करता है। 

do while लूप किसी कोड को कंडीशन के पूरा होने तक तो उस कोड को दोहराता ही है लेकिन इसकी एक ख़ास बात यह है की यह लूप उस कोड को एक बार जरूर दोहराता है चाहे कंडीशन true हो या false जो कोड do while लूप के ब्लॉक के अंदर होता है। 

इस लूप में बस यही एक ख़ास बात होती है। और बाकि यह लूप भी बाकि के लूप्स की तरह ही कार्य करता है। यह लूप कोड को एक बार इसलिए execute कर पता है क्योंकि इस लूप में कंडीशन do में न देकर while में दी जाती है। जबकि do while लूप do कीवर्ड से स्टार्ट हो जाता है। यही कारण है की do while लूप कोड को एक बार जरूर execute करा पता है चाहे कंडीशन true हो या false हो। 

syntax of do while loop in c :- 

do
{
 statement 1;
 statement 2;
  .
  .
statement n;
}while(condition);
दोस्तों आप syntax में देख सकते है की किस प्रकार से do while लूप का यूज़ किया जाता है। आप देख सकते है की पहले do लिखा जाता है फिर do के बाद स्टेटमेंट लिखे जाते है। और फिर while में कंडीशन देकर do while लूप को सेमीकॉलन से एन्ड कर दिया जाता है। 

2 .do while loop का diagram :-

दोस्तों अब हम do while लूप का diagram देख लेते है की do while loop का डायग्राम किस प्रकार होता है।

diagram of do while loop in c :-

do while loop diagram in c hindi

दोस्तों ये है do while लूप का डायग्राम। इस डायग्राम में आप देख सकते है की कंडीशन कोड के बाद चेक की जाती है और कंडीशन के true होने पर लूप को दोबारा चलाया जाता है लेकिन जैसे ही कंडीशन false होती है do while लूप एन्ड हो जाता है। 

2.do while loop का program :-

दोस्तों अब हम do while लूप का एक program देख लेते है की किस प्रकार से do while लूप का यूज़ प्रोग्राम में किया जाता है ?

program of do while loop in c :-

#include< stdio.h >
#include< conio.h >
void main()
{
int i,j;
i=1;
j=5;
printf("Multiplication table of 5\n");
do
{
printf("%d\n",j*i);
i++;
}while((i<=10);
}
दोस्तों यह प्रोग्राम 5 की मल्टिप्लिकेशन टेबल को प्रिंट करने का है। इस प्रोग्राम में हमने do while लूप का यूज़ किया है। और इसी लूप के यूज़ के कारण मल्टिप्लिकेशन टेबल प्रिंट होती है। जब आप इस प्रोग्राम को रन करेंगे तब यह प्रोग्राम 5 की मल्टिप्लिकेशन टेबल को प्रिंट करेगा। 

यह तो एक छोटा सा प्रोग्राम है आप चाहे कितना भी बड़ा प्रोग्राम बना सकते है और do while लूप का यूज़ कर सकते है। अगर आप इस पोस्ट में do while लूप के बारे में कुछ सीखे हो तो खुद से एक प्रोग्राम बनाइये। जिसमे do  while लूप का यूज़ किया गया हो। क्योकि खुद से प्रोग्राम बनाने से हम जल्दी प्रोग्रामिंग सीखते है।  


4.do while लूप का यूज़ क्यों किया जाता है :-

तो दोस्तों अब हम बात कर लेते है की इसका यूज़ क्यों किया जाता है ?

दोस्तों हम जानते है की कोई भी चीज़ बिना कारण के नहीं बनाई जाती है हर चीज़ बनाने के पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। इसी प्रकार do while लूप को भी बनाने के पीछे एक कारण है वह कारण यह है की कोड को एक बार जरूर execute करना चाहे कंडीशन true हो या false हो। 

दोस्तों अगर आप जानते होंगे तो आपको पता होगा की c प्रोग्रामिंग में जितने भी लूप है सभी कंडीशन के false होते ही कोड को एक बार भी execute नहीं करते है। लेकिन यही एक लूप है जो कंडीशन के false होने पर भी कोड को एक बार जरूर execute करता है।

दोस्तों कभी कभी हमें ऐसी प्रॉब्लम मिल जाती है जिसमें केवल एक बार कोड जरूर execute हो चाहे कंडीशन true हो या false हो। तो इस प्रकार की प्रॉब्लम को बाकि के लूप की मदद से सॉल्व नहीं किया जा सकता है। यह प्रॉब्लम केवल do while लूप के द्वारा सॉल्व की जा सकती है। तो दोस्तों यही कारण है की हम इस लूप का यूज़ जरुरत पड़ने पर करते है।  



इन पोस्ट को भी पढ़े :-
Author :- तो दोस्तों आज की हमारी यह Do While Loop in C Programming in Hindi पोस्ट ख़त्म होती है। हम आशा करते है की हमारी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। और आप do while लूप को अच्छी तरह समझ गए होंगे। तो दोस्तों अगर आपको लगता है की यह पोस्ट आपके दोस्तों को भी पसंद आएगी तो उन्हें भी यह पोस्ट जरूर शेयर करें। धन्यवाद !

Post a Comment

1 Comments

Do not enter any spam comments please.