Important functions of string.h header file in C programming in Hindi

 हेलो दोस्तों !

आज की इस Important functions of string.h header file in C programming in Hindi पोस्ट में हम string.h header file के most important function के बारे में जानेंगे। तो दोस्तों अगर आप इन फंक्शन्स को जानना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए बिना देरी के शुरू करते है। 

इस पोस्ट के मुख्य टॉपिक्स :-

  • string.h header file क्या है ?
  • string.h header file के important function

1.string.h header file क्या है :-

तो दोस्तों सबसे पहले हम string.h header file के बारे में जान लेते है। 

important functions of string.h header file in c hindi


दोस्तों string.h हैडर फाइल भी बाकि की हैडर फाइल्स की तरह ही एक हैडर फाइल है लेकिन इस हैडर फाइल में हमें स्ट्रिंग से रेलेटेड फंक्शन्स मिलते है। इसका मतलब है की इस हैडर फाइल में स्ट्रिंग हैंडलिंग से रिलेटेड सभी फंक्शन्स उपलब्ध है। जिनकी मदद से हम स्ट्रिंग को आसानी से manipulate कर सकते है। 

इस हैडर फाइल के फंक्शन्स का यूज़ करने के लिए हमें इस हैडर फाइल को प्रोग्राम में #include<string.h> लगाकर include करना पड़ता है। इस हैडर फाइल को include करने के बाद हम इस हैडर फाइल के अंडर में आने वाले किसी भी स्ट्रिंग फंक्शन का यूज़ कर सकते है। 

इस हैडर फाइल में स्ट्रिंग से रिलेटेड फंक्शन्स डिक्लेअर होने के कारण ही इस हैडर फाइल का नाम string.h रखा गया है। ताकि आसानी से पहचाना जा सके। 

2.string.h header file के important function :-

दोस्तों string.h हैडर फाइल के बारे में जानने के बाद अब हम string.h हैडर फाइल के कुछ important फंक्शन्स को जान लेते है। 

दोस्तों वैसे तो string.h हैडर फाइल में काफी सारे फंक्शन है लेकिन हम यहाँ उन्ही फंक्शन्स के बारे में बात करेंगे जो important है और जिनका यूज़ ज्यादा किया जाता है। तो दोस्तों ये है कुछ फंक्शन्स जिनका यूज़ ज्यादा किया जाता है 
  • strcat();
  • strncat();
  • strlen();
  • strcpy();
  • strncpy();
  • strcmp();
  • strncmp();
  • strcmpi();
  • strrev();
  • strstr();

दोस्तों इन फंक्शन्स को जानने के बाद अब हम इन फंक्शन्स को example प्रोग्राम की मदद से और अच्छी तरह समझ लेते है। 

1. strcat() :-

दोस्तों strcat फंक्शन string.h हैडर फाइल का एक important फंक्शन है। इस फंक्शन की मदद से हम एक स्ट्रिंग के अंत में कोई दूसरी स्ट्रिंग जोड़ सकते है। इसका मतलब है की strcat फंक्शन दो स्ट्रिंग को जोड़ने का काम करता है। strcat फंक्शन दो आर्गुमेंट लेता है पहला आर्गुमेंट वह स्ट्रिंग होती है जिसमे दूसरी स्ट्रिंग को जोड़ना है। और दूसरा आर्गुमेंट वह स्ट्रिंग होती है जिसे जोड़ना है। 

जैसे अगर हमारा पहला आर्गुमेंट how स्ट्रिंग है और दूसरा आर्गुमेंट are you स्ट्रिंग है तो strcat फंक्शन दूसरे आर्गुमेंट की स्ट्रिंग को पहले आर्गुमेंट की स्ट्रिंग के अंत में जोड़ देता है। दोनों स्ट्रिंग जुड़ने के बाद यह रिजल्ट आता है how are you  

Syntax :- char *strcat(char *destination,const char *source);

Example program of strcat() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    char fName[20];
    char fName1[20]="akshay";
    char lName[20]="kumar";
    printf("Enter your name:");
    gets(fName);
    strcat(fName,lName);
    strcat(fName1,"kumar");
    printf("Using strcat:%s\n",fName);
    printf("Using strcat:%s",fName1);
}
program output :-

Enter your name:ram
Using strcat:ramkumar
Using strcat:akshaykumar

2. strncat() :-

दोस्तों strncat फंक्शन strcat फंक्शन की तरह ही वर्क करता है लेकिन दोनों में थोड़ा सा अंतर होता है। strcat फंक्शन एक स्ट्रिंग में दूसरी स्ट्रिंग को पूरी तरह से पहली स्ट्रिंग के पीछे जोड़ देता है। लेकिन strncat फंक्शन पहली स्ट्रिंग में दूसरी स्ट्रिंग के उतने ही करैक्टर अंत में जोड़ता है जितने करैक्टर हमें जोड़ने है। 

जैसे अगर strcat फंक्शन को हम ये दो स्ट्रिंग पास करे how  और are you तो strcat फंक्शन पहली स्ट्रिंग how में दूसरी are you स्ट्रिंग को पूरी तरह से जोड़ देगा। लेकिन अगर हम यहाँ strncat का यूज़ करें तो हमें बताना पड़ेगा की कितने characters पहली स्ट्रिंग में जोड़ने है। अगर हम 4 पास कर देंगे तो strncat फंक्शन हमें how are ही return करेगा। 

Syntax :- char *strncat(char *destination,const char *source, size_t n);

Example program of strncat() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    char fName[20]="Akshay ";
    char lName[20]="kumar india";
    strncat(fName,lName,5);
    printf("Using strcat:%s\n",fName);
}
program output :-

Using strcat: Akshay kumar

3. strlen() :-

दोस्तों strlen फंक्शन string.h हैडर फाइल का एक इम्पोर्टेन्ट फंक्शन है क्योकि इसका यूज़ ज्यादा किया जाता है। strlen फंक्शन किसी भी स्ट्रिंग का साइज return करता है। इसका मतलब है की अगर हमें किसी स्ट्रिंग का साइज पता करना है तो हम strlen फंक्शन की मदद से कर सकते है। 

Syntax :- int strcat(const char *str);

Example program of strlen() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    int nameLen;
    int cityLen;
    char name[20];
    char city[20];
    printf("Enter your name:");
    gets(name);
    printf("Enter your city:");
    gets(city);
    nameLen=strlen(name);
    cityLen=strlen(city);
    printf("your name size is:%d\n",nameLen);
    printf("your city size is:%d\n",cityLen);
}

program output :-

Enter your name:rohit sharma
Enter your city:delhi
your name size is:12
your city size is:5

4. strcpy() :-

दोस्तों strcpy भी string.h हैडर फाइल का एक महत्वपूर्ण फंक्शन है। इस फंक्शन की मदद से हम एक स्ट्रिंग को किसी दूसरी स्ट्रिंग में कॉपी कर सकते है। strcpy फंक्शन केवल दो आर्गुमेंट लेता है पहला आर्गुमेंट वह स्ट्रिंग होती है जिसमे दूसरी स्ट्रिंग को कॉपी करना है। और दूसरा आर्गुमेंट वह स्ट्रिंग होती है जिसे कॉपी किया जाना है। 

Syntax :- char *strcpy(char *destination, const char *source);

Example program of strcpy() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    char name[20];
    char name1[20]="hello!";
    printf("Before copying: %s\n",name1);
    printf("Enter your name:");
    gets(name);
    strcpy(name1,name);
    printf("your name is:%s\n",name);
    printf("After copying: %s\n",name1);
}

program output :-

Before copying: hello!
Enter your name:ram
your name is:ram
After copying: ram

5. strncpy() :-

दोस्तों strncpy फंक्शन strcpy फंक्शन की तरह ही है इन दोनों में केवल थोड़ा सा अंतर है strcpy दो आर्गुमेंट लेता है जबकि strncpy तीन आर्गुमेंट लेता है। strncpy के दो आर्गुमेंट strcpy की तरह ही same होते है। strncpy का तीसरा आर्गुमेंट वह साइज होता है जितने करैक्टर को स्ट्रिंग में कॉपी करने है। 

strncpy फंक्शन भी स्ट्रिंग को कॉपी करने के लिए यूज़ किया जाता है लेकिन इस फंक्शन में आपको यह बताना पड़ता है की आपको कितने characters को कॉपी करना है।  

Syntax :- char *strncpy(char *destination,const char *source, size_t n);

Example program of strncpy() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    char name[20]="hello! ";
    char name1[20]="Akshay raj";
    strncpy(name,name1,6);
    printf("After copying: %s\n",name);
}
program output :-

After copying: Akshay

6. strcmp() :-

दोस्तों strcmp फंक्शन string.h हैडर फाइल के important फंक्शन्स में से एक है। क्योकि हम इसका ज्यादातर यूज़ करते है। यह फंक्शन दो स्ट्रिंग को compare यानी की दो स्ट्रिंग की तुलना करता है की दोनों में क्या अंतर है। यह फंक्शन पहले unmatched करैक्टर का ascii डिफरेंस return करता है। अगर दोनों स्ट्रिंग same होती है तो strcmp फंक्शन 0 return करता है।   

Syntax of strcmp function :- int strcmp(const char *str, const char *str1);

Example program of strcmp :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    int cmp=0;
    char name[20];
    char city[20];
    printf("Enter your name:");
    gets(name);
    printf("Enter your city:");
    gets(city);
    cmp=strcmp(name,city);
    printf("This is your strcmp result:%d",cmp);
}
program output :-

Enter your name:ram
Enter your city:rewa
This is your strcmp result:-1

Enter your name:ram
Enter your city:ram
This is your strcmp result:0

7. strncmp() :-

दोस्तों strncmp फंक्शन strcmp फंक्शन की तरह ही है। इन दोनों में बस थोड़ा सा अंतर है। strcmp फंक्शन दो आर्गुमेंट लेता है और वो दो आर्गुमेंट स्ट्रिंग होती है जिन्हें compare करना है। strcmp फंक्शन दोनों स्ट्रिंग के पुरे करैक्टर को compare करता है। जबकि strncmp फंक्शन तीन आर्गुमेंट लेता है। जिसमें से दो वो स्ट्रिंग होती है जिनको compare करना है और एक आर्गुमेंट वह साइज होता है की दोनों स्ट्रिंग के कितने characters को compare करना है। 

Syntax :- char *strncmp(const char *str, const char *str1, size_t n);

Example program of strncmp() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    int size;
    char name[20]="hello! how are you.";
    char city[20]="hello! akshay kumar.";
    size=strncmp(name,city,6);
    printf("This is your strcmp result:%d\n",size);
}
program output :-

This is your strcmp result:0

8. strcmpi() :-

दोस्तों अब हम strcmpi फंक्शन को समझ लेता है। तो दोस्तों ये भी strcmp फंक्शन की तरह ही कार्य करता है इसका मतलब है की दो स्ट्रिंग को compare करता है। लेकिन दोस्तों strcmp फंक्शन केवल केस सेंसटिव डिफरेंट को चेक नहीं कर पता है। इसका मतलब है की यह बड़े या छोटे लेटर्स के अंतर को नहीं पता कर पता है। 

इसलिए दोस्तों हम strcmpi फंक्शन का यूज़ करते है जोकि केस सेंसटिव डिफरेंस को भी चेक कर पता है। strcmpi फंक्शन की मदद से हम दो स्ट्रिंग में बड़े या छोटे लेटर्स के अंतर को भी पता कर सकते है। जो काम हम strcmp फंक्शन की मदद से नहीं कर सकते है। 

Syntax of strcmpi function :- int strcmpi(const char *str, const char *str1);

Example program of strcmpi :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    int size,size1;
    char name[20]="hello! how are you.";
    char city[20]="Hello! How are you.";
    size=strcmp(name,city);
    size=strcmpi(name,city);
    printf("When using strcmp: %d\n",size);
    printf("When using strcmpi: %d\n",size1);
}
program output :-

When using strcmp: 0
When using strcmpi: 40

9. strrev() :-

दोस्तों strrev फंक्शन एक ऐसा फंक्शन है जिसकी मदद से हम किसी भी स्ट्रिंग को उल्टा या रिवर्स कर सकते है। दोस्तों यह फंक्शन केवल एक ही आर्गुमेंट लेता है और वो आर्गुमेंट वह स्ट्रिंग होती है जिसे रिवर्स या उल्टा करना है। 
 Syntax :- char *strrev(const char *str);

Example program of strrev() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    char *rname;
    char *rname1;
    char name[20];
    char name1[20]="apple";
    printf("Enter your name:");
    gets(name);
    rname=strrev(name);
    rname1=strrev(name1);
    printf("Reverse string is:%s\n",rname);
    printf("Reverse string is:%s\n",rname1);
}
program output :-

Enter your name:ram
Reverse string is:mar
Reverse string is:elppa

10. strstr() :-

दोस्तों strstr फंक्शन का भी यूज़ हम ज्यादा करते है। दोस्तों यह फंक्शन किसी स्ट्रिंग में किसी वर्ड को सर्च करता है और फिर जहाँ वह वर्ड मैच होता है वही से लेकर लास्ट तक के characters को return करता है। दोस्तों इस फंक्शन को आप example प्रोग्राम की मदद से ही अच्छी तरह समझ पाएंगे। तो आप नीचे example प्रोग्राम और आउटपुट की मदद से इस फंक्शन को और अच्छी तरह समझ सकते है। 

Syntax :- char *strstr(const char *str, char *search_item);

Example program of strstr() :-

#include< stdio.h >
#include< string.h >
void main()
{
    char *find;
    char *find1;
    char str[50]="hello I am akshay kumar";
    printf("%s\n",str);
    fflush(stdin);
    find=strstr(str,"I");
    printf("This string is founded: %s\n",find);
    fflush(stdin);
    find1=strstr(str,"am");
    printf("This string is founded: %s\n",find1);
}

program output :-

hello I am akshay kumar
This string is founded: I am akshay kumar
This string is founded: am akshay kumar

इन पोस्ट को भी पढ़े :-


Author :- तो दोस्तों अब हमारी यह Important functions of string.h header file in C programming in Hindi पोस्ट ख़त्म होती है हम आशा करते है की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी और आप string.h header file के most important functions को जान गए होंगे। तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे ऐसी ही किसी और इंटरेस्टिंग पोस्ट में तब तक के लिए अलविदा !

Post a Comment

0 Comments