What is vector class how it is used in Java programming in Hindi | with example program

 हेलो दोस्तों !

आज की इस What is vector class how it is used in Java programming in Hindi | with example program पोस्ट में हम vector के बारे में बात करेंगे की java में vector क्या होता है। तो दोस्तों अगर आप vector के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 

इस पोस्ट के मुख्य टॉपिक्स निन्म है :-

  • vector class क्या है ?
  • important method of vector class.
  • vector class का use कैसे करें ?

1. vector class क्या है :-

दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते है की vector class क्या होता है। 

what is vector in java in Hindi


दोस्तों vector class एक ऐरे के सामान ही होता है लेकिन इसमें काफी सारे फीचर्स होते है जो ऐरे में नहीं होते है। वेक्टर एक ऐसा ऐरे है जो अपना साइज बढ़ता जाता है। इसके अंदर हम जितने चाहे उतने ऑब्जेक्ट एलिमेंट को add कर सकते है। हमें वेक्टर का साइज देने की जरुरत नहीं होती है मगर हम चाहें तो दे सकते है। 

वेक्टर क्लास java.util पैकेज के अंतर्गत आता है इसका मतलब है की हमें इसका यूज़ करने के लिए java.util पैकेज को अपने प्रोग्राम में इम्पोर्ट करना पड़ेगा। वेक्टर list इंटरफ़ेस को लागू करता है। इसलिए हम वेक्टर में लिस्ट इंटरफ़ेस के सभी मेथड्स का यूज़ कर सकते है। वेक्टर के अंदर हम केवल ऑब्जेक्ट्स को ही रख सकते है। 
  • वेक्टर को डायनामिक ऐरे की तरह ही इम्प्लीमेंट किया जाता है। इसका मतलब है की यह अपना साइज जरुरत के अनुसार बड़ा और घटा सकता है।
  • वेक्टर ऐरे की तरह components को contain करता है जिनको एक इन्टिजर इंडेक्स के द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। 
  • वेक्टर  arrayList की तरह insertion आर्डर को maintain करता है। हालाँकि नॉन थ्रेड एनवायरनमेंट में इसका अभी-भी बहुत कम हीं यूज़ किया जाता है।
  • वेक्टर में एलिमेंट को ऐड करना ,सर्च करना ,डिलीट करना ,अपडेट करना आदि कार्य को करने में वेक्टर बेहतर परिणाम(result) नहीं देता है। 

Syntax of vector class :-

pulic calss Vector<E>  extends AbstractList<E>  implements List<E>,
RandomAccess, Cloneable, Serializable

यहाँ <E> का मतलब elements से है। 


2. important method of vector class :-

तो दोस्तों अब हम vector class के important methods के बारे में जान लेते है। 

दोस्तों वेक्टर क्लास में बहुत सारे मेथड्स होते है। इन मेथड्स की मदद से हम कोई विशेष कार्य करा सकते है। सभी मेथड्स अलग-अलग कार्य को करते है। दोस्तों वैसे तो vector class में काफी सारे methods होते है लेकिन यहाँ हम उन्ही मेथड्स के बारे में बात करेंगे जिनका यूज़ ज्यादा किया जाता है। तो दोस्तों ये रहे कुछ मेथड :-
  • add()
  • addAll()
  • firstElement()
  • clear()
  • get()
  • insertElementAt()
  • indexOf()
  • remove()
  • removeAll()
  • removeElementAt()
  • clone()
  • capacity()
  • contains()
  • isEmpty()
  • lastElement()

1. add method :-

दोस्तों add मेथड वेक्टर क्लास का एक important मेथड होता है। add मेथड की मदद से हम किसी ऑब्जेक्ट एलिमेंट को वेक्टर के अंत में या किसी विशेष इंडेक्स पर ऐड कर सकते है। 

Syntax :-

1. add(E e)
2. add(int index,E element)

2. addAll method :-

दोस्तों add मेथड की मदद से हम केवल एक ही एलिमेंट को वेक्टर में ऐड कर सकते है लेकिन अगर हमें एक से ज्यादा एलिमेंट को वेक्टर में ऐड करना है तो उसके लिए हमें addAll मेथड का यूज़ करना पड़ता है इसकी मदद से हम एक से ज्यादा एलिमेंट्स को वेक्टर के अंत में या किसी निश्चित इंडेक्स पर ऐड कर सकते है। 

Syntax :-

1. addAll(Collection<? extends E > c )
2. addAll(int index,Collection<? extends E > c )

3. firstElement method :-

दोस्तों अगर हमें वेक्टर के सबसे पहले या 0 इंडेक्स के एलिमेंट को पता करना है तो हमें इस काम को करने के लिए वेक्टर क्लास firstElement मेथड को प्रोवाइड करता है। इसकी मदद से  बड़ी ही आसानी से वेक्टर के सबसे पहले या 0 इंडेक्स के एलिमेंट को पता कर सकते है। 

Syntax :-

Object firstElement()

4. clear method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर के सभी एलिमेंट्स को हटाना है तो दोस्तों इस काम के लिए वेक्टर क्लास हमें clear मेथड को प्रोवाइड करता है। इसकी मदद से हम वेक्टर को पूरी तरह से खाली कर सकते है। 

Syntax :-

void clear()

5. get method :-

दोस्तों अगर आपको किसी इंडेक्स के एलिमेंट को पता करना है तो इसके लिए वेक्टर क्लास हमें get मेथड को प्रदान करना है इसकी मदद से हम किसी भी इंडेक्स के एलिमेंट को पता कर सकते है की उस इंडेक्स पर कौन से वैल्यू है। 

Syntax :-

Object get(int index)

6. insertElemnetAt method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर में किसी एलिमेंट को किसी निश्चित इंडेक्स पर रखना चाहते है तो इसके लिए आप insertElementAt मेथड का यूज़ कर सकते है। इस मेथड की मदद से आप किसी भी एलिमेंट को किसी निश्चित इंडेक्स पर इन्सर्ट कर सकते है। 

Syntax :-

void insertElementAt(E obj, int index)

7. indexOf method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर में रखें किसी एलिमेंट को सर्च करना है या पता करना है की वो एलिमेंट वेक्टर के अंदर है या नहीं तो इसके लिए आप indexOf मेथड का यूज़ कर सकते है। इसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से उस एलिमेंट को सर्च कर सकते है जिसे आप सर्च करना चाहते है। 

Syntax :-

1. int indexOf(object element)

2. int indexOf(object element, int index)

8. remove method :- 

दोस्तों अगर आप वेक्टर के अंदर रखे किसी भी एलिमेंट को remove या डिलीट करना है तो इसके लिए आपको remove मेथड का यूज़ करना होता है। इस मेथड की मदद से हम वेक्टर के अंदर किसी भी एलिमेंट को remove कर सकते है। इसके लिए बस हमें remove मेथड को वह इंडेक्स नंबर पास करना होता है जिसे रिमूव करना है। 

Syntax :-

Object remove(int index)

9. removeAllElements method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर के सारे एलिमेंट्स को remove या डिलीट करना है तो इसके लिए आप removeAllElements मेथड का यूज़ कर सकते है। इस मेथड की मदद से आप वेक्टर के अंदर के सभी एलिमेंट्स को डिलीट कर सकते है और साथ ही वेक्टर का साइज जीरो सेट कर सकते है। 

Syntax :-

void removeAllElements()

10. removeElementAt method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर के अंदर किसी निश्चित एलिमेंट को डिलीट करना चाहते है तो इसके लिए आप removeElementAt मेथड का यूज़ कर सकते है। इस मेथड की मदद से आप उस इंडेक्स के एलिमेंट को डिलीट कर सकते है जिसे आप डिलीट करना चाहते है। 

Syntax :-

void removeElementAt(int index)

11. clone method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर का क्लोन चाहिए तो आप clone मेथड का यूज़ कर सकते है यह मेथड उस वेक्टर का क्लोन return करता है। 

Syntax :-

Object clone()

12. capacity method :-

दोस्तों अगर आपको किसी वेक्टर की current capacity पता करनी है तो आप capacity मेथड का यूज़ कर सकते है। यह मेथड उस वेक्टर की current capacity को return करता है। 

Syntax :-

int capacity()

13. contains method :-

दोस्तों अगर आपको यह टेस्ट करना है की कोई एलिमेंट इस वेक्टर का कॉम्पोनेन्ट है या नहीं तो इसके लिए आप contains मेथड का उसे कर सकते है। यह मेथड टेस्ट करता है की वह ऑब्जेक्ट एलिमेंट उस वेक्टर का कॉम्पोनेन्ट है या नहीं। 

Syntax :-

boolean contains(Object element)

14. isEmpty method :-

दोस्तों अगर आपको यह चेक करना है की वेक्टर empty है या नहीं तो इसके लिए आप isEmpty मेथड का यूज़ कर सकते है। इसकी मदद से आप पता कर सकते है की वेक्टर खाली है या नहीं। 

Syntax :-

boolean isEmpty()

15. lastElement method :-

दोस्तों अगर आपको वेक्टर के लास्ट एलिमेंट को पता करना है तो आप lastElement मेथड का यूज़ कर सकते है यह मेथड वेक्टर के लास्ट एलिमेंट को return करता है। 

Syntax :-

Object lastElement()

3. vector class का use कैसे करें  :- 

तो दोस्तों अब हम जान लेते है की जावा में vector class का use कैसे करे। 

दोस्तों वेक्टर का यूज़ हम ऑब्जेक्ट्स को रखने के लिए करते है। जैसा की हमने ऊपर बताया है की वेक्टर में हम केवल ऑब्जेक्ट्स को ही रख सकते है। दोस्तों आप इसके यूज़ को प्रोग्राम की मदद से और अच्छी तरह समझ पाएंगे। इसलिए अब हम इसका प्रोग्राम देख लेते है। 

program or vector class in java :-


import java.util.*;
public class useOfVector
{
public static void main(String args[])
{
Integer i=0;
Vector v=new Vector();
v.addElement(new String("ram"));
v.addElement(new String("syam"));
v.addElement(new String("raja"));
v.addElement(new String("rohan"));
v.addElement(new String("sohan"));
System.out.println("\nThese name vector contains: "+(String)v.firstElement());
System.out.println("These name vector contains: "+(String)v.lastElement());
System.out.println("Capacity of this vector: "+v.capacity());
System.out.println("Size of this vector: "+v.size());
for(i=0;i < v.size();i++)
{
System.out.println(" "+v.get(i));
}
}
}

program output :-

These name vector contains: ram
These name vector contains: sohan
Capacity of this vector: 10
Size of this vector: 5
 ram
 syam
 raja
 rohan
 sohan

दोस्तों हमने इस प्रोग्राम में वेक्टर क्लास की कुछ ही मेथड्स का यूज़ किया है। वैसे तो वेक्टर क्लास में बहुत सारी मेथड्स होती है। लेकिन हम अपनी जरुरत के अनुसार ही मेथड्स का यूज़ करते है। आपको सभी मेथड्स को याद रखने की कोई जरुरत नहीं है। 

इन पोस्ट को भी पढ़े :-


Author :- तो दोस्तों अब हमारी यह What is vector class how it is used in Java programming in Hindi | with example program पोस्ट ख़त्म होती है हम आशा करते है की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी और आप vector को अच्छी तरह जान गए होंगे। तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे ऐसी ही किसी और इंटरेस्टिंग पोस्ट में तब के लिए अलविदा !

Post a Comment

0 Comments