सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कि विशेषताएं हिंदी में?

सी की विशेषताएं (FEATURE OF C):-

feature of c programming in hindi


 1.middle level language :-

सी भाषा एक मिडिल लेवल लैंग्वेज है क्योंकि सी भाषा में
 उच्चस्तरीय तथा निन्मस्तरी दोनों भाषा के गुण है जोकि 

सी भाषा को अन्य भाषा से अलग बनाते है इन्ही गुणों के कारण 

सी भाषा इतनी लोकप्रिय रही है। अन्य भाषाओं में ये गुण नहीं 
पाए जाते है वैसे तो सी भाषा एक उच्चस्तरीय भाषा है लेकिन 
इसमें निन्मस्तरीय भाषा के गुण पाए जाते है।कोबोल और 
फोरट्रान जैसी पुरानी भाषा में ये गुण नहीं थे इसलिए उस 
समय सी भाषा इतनी लोकप्रिय हुई थी।  

2 . fast program :-

सी भाषा में लिखे गए प्रोग्राम काफी फ़ास्ट होते है क्योकि सी 
भाषा हार्डवेयर के काफी करीब होती है। सी भाषा के प्रोग्राम 
फ़ास्ट होने के कारण ही प्रोग्रामरों की पसंद है। सी भाषा  
जावा और पाइथन जैसी लैंग्वेज से भी फ़ास्ट है। इसलिए सी 

लैंग्वेज का यूज़ सिस्टम सॉफ्टवेयर प्रोग्राम  लिखने के 
लिए होता है। 

3 .science and system :- 

सी भाषा विज्ञान और सिस्टम से सम्बंधित कार्य करने में 
उपयोग होती है। आज भी काफी सारे प्रोग्रामर सिस्टम 
प्रोग्राम लिखने के लिए सी का उपयोग करते है| सी भाषा 
विज्ञान संबंधी प्रोग्राम लिखने के काम आती है। 
 

4 .case sensitive :- 

सी लैंग्वेज के कोड को लिखते समय हमें लोवर केस के 
लेटर का यूज़ करना पड़ता है। अर्थात हम सी भाषा के कोड 
को इंग्लिश के बड़े अक्षरों में नहीं लिख सकते है क्योकि सी 
भाषा काफी सेंसटिव होती है।जब हम प्रोग्राम को लिखते 
है तो हमें लोअर केस लेटर का यूज़ करना पढता है। अगर 
हम ऐसा नहीं करते है तो सी प्रोग्राम हमें काफ़ी सारी गलतियां 
बतायएगी  क्योकि आपने लोअर केस लेटर का यूज़ नहीं किया। 
 

5 .मॉडुलरिटी :-  

सी लैंग्वेज में यूजर अपने खुद के फंक्शन लिख सकता है 
जिससे यूजर को कोड समझने में आसानी  होती है जोकि 
काफी अच्छी बात है।  सी भाषा की और भी विशेषताएं है 
जोकि सी को समझने में सरल बनती है। मॉडुलरिटी सी 
प्रोग्राम फंक्शन की सहायता से एक बड़े प्रोग्राम को छोटे 
छोटे टुकड़ो में तोड़ने को कहते है। मॉडुलरिटी की मदद 
से हम एक बड़ी  प्रॉब्लम को छोटी छोटी सब प्रॉब्लम में 
बाटकर फंक्शन की मदद से सॉल्व कर सकते है।  

6 . rich library :-

सी लैंग्वेज की लाइब्रेरी में काफी सारे फंक्शन्स ,कीवर्ड ,और 
डाटा टाइप उपलब्ध है। हम इन फंक्शन्स ,कीवर्ड और डाटा 
टाइप का यूज़ अपने सी प्रोग्राम में कही भी कर सकते है सी 
भाषा में इतने सारे फंक्शन्स ,कीवर्ड और डाटा टाइप  होते है 
जो सी हमें प्रोग्राम को अच्छा और सरल लिखने के लिए प्रदान
 कराती  है.

7 . pointer and recursion :-

सी लैंग्वेज की सबसे बड़ी विशेषता पॉइंटर एंड रिकर्शन है 
जो सी भाषा में काफी सारे गुण जोड़ देते है। सी लैंग्वेज 
इन्ही की मदद से काफी लोकप्रिय हुई है  पॉइंटर एंड 
रिकर्शन की मदद से प्रोग्रामर बहुत सारे काम आसानी 
से कर लेते है। 

author :-

हमने इस पोस्ट की  मदद से सी सी लैंग्वेज के गुणो को 
काफ़ी आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है। हम 
आशा करते है की इस पोस्ट से आप सी लैंग्वेज की 
विशेषतााओ को आसानी से समझ लिये होंगे।हमारी 
पोस्ट को रीड करने के लिए धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments