turbo c/c++ keyboard shortcuts keys in hindi

 turbo c/c++ keyboard shortcut key in hindi:-

दोस्तों अगर कंप्यूटर में फ़ास्ट काम करने की हो तो सबसे ज्यादा उपयोगी shortcut keys होती है। इसलिए आज हम इस turbo c/c++ keyboard shortcuts key पोस्ट में टर्बो में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाली शॉर्टकट keys पर चर्चा करेंगे। अगर आप टर्बो c ++ का यूज़  तेजी से करना चाहते है तो आपको इन शॉर्टकट keys  का पता होना बहुत जरुरी है। तो दोस्तों पूरी जानकारी लिए पोस्ट लास्ट तक जरूर पढ़े। 

इस पोस्ट में इन मुख्य विषयों  पर चर्चा होगी :-
  • शॉर्टकट keys क्या होती है ?
  • शॉर्टकट keys का यूज़ क्यों करना चाहिए ?
  • टर्बो c/c ++ में यूज़ होने वाली मुख्य शॉर्टकट keys . 
  • शॉर्टकट keys हमें तेजी से कप्यूटर चलाने में कैसे मदद करती है ?
  • हमें कीबोर्ड या माउस किसका ज्यादा यूज़ करना चाहिए है ?

1. shortcut keys क्या होती है :-

तो दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते है की shortcut keys  क्या होती है ?

shortcut key for turbo c/c++ in hindi .

शॉर्टकट कीस किसी भी सॉफ्टवेयर की शॉर्टकट होती है। जिनको उस सॉफ्टवेयर में पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है कि उस  key को प्रेस करने पर कौनसा कार्य होगा। शॉर्टकट कीस का मतलब यही होता है। हर सॉफ्टवेयर में अलग - अलग शॉर्टकट कीस होती है। 

अगर किसी सॉफ्टवेयर में किसी key से कोई काम होता है तो यह जरुरी नहीं है की उस key को दबाने से सभी सॉफ्टवेयर में वही काम होगा। क्योकि शायद बाकी सॉफ्टवेयर में उस काम को करने के लिए किसी दूसरी  key का उपयोग होता होगा। 

आज के समय में शॉर्टकट कीस का उपयोग काफी कम हो गया है क्योकि अब बहुत सारे पॉइंटिंग डिवाइस बाजार में आ गए है। और उन्ही का ज्यादा यूज़ होता है। जैसे माउस का बहुत ज्यादा यूज़ होता है। इस कारण कीबोर्ड शॉर्टकट कीस का उपयोग कम होता जा रहा है। 

2. shortcut keys का use हमें क्यों करना चाहिए :-

तो दोस्तों अब हम बात कर लेते है कि हमें shortcut keys  का उपयोग क्यों करना चाहिए। 

तो दोस्तों अगर आप कंप्यूटर पर कोई काम कर रहे है। और आपको बार -बार माउस का यूज़  साथ में कीबोर्ड का भी यूज़ करना पड़ता है तो आपको यह काम करने में थोड़ी परेशानी जरूर होती होगी। क्योंकि आपको कभी माउस का तो कभी कीबोर्ड का यूज़ करना पढ़ता है। 

कैसा हो अगर आप कीबोर्ड से ही वह काम कर सकें जो काम आपको बार -बार माउस से करना पड़ता है। तो इस प्रकार से काम करने में आपका काफी समय बचेगा। क्योकि जितने समय में आप माउस तक अपना हाथ लेकर जायेंगे उतने समय में आप कीबोर्ड से उस काम को शॉर्टकट कीस की मदद से पूरा  कर सकते है। 

हम यह नहीं कहरहे है  कि कीबोर्ड माउस से होने वाले सभी कार्यों को अच्छी तरह कर सकता है। क्योकि बहुत सारे ऐसे कार्य होते है जिनको माउस की मदद से ही उन कार्यों को अच्छी तरह किया जा सकता है। इसलिए जब माउस का यूज़ ज्यादा हो तो माउस का यूज़ करें और जब कीबोर्ड का हो तो कीबोर्ड का यूज़ करें ।  

3. turbo c /c ++ में use होने वाली मुख्य shortcut keys :-

तो दोस्तों अब हम अपने मुख्य विषय पर आते है। जोकि है turbo c /c ++ में यूज़ होने वाली shortcut keys कौन -कौन सी है ?
अगर आप प्रोग्रामिंग करने के लिए टर्बो का यूज़ करते है तो आपको कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट कीस का पता होना बहुत जरुरी है। टर्बो में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाली शॉटकट कीस निन्म है -

file open -> F3 :- 
किसी भी फाइल को टर्बो c /c ++ में open करने के लिए F3 शॉर्टकट key का यूज़ करते है। जब हम कीबोर्ड से F3 key को प्रेस करते है तो टर्बो में एक न्यू विंडो खुलती है जिसमें हम उस फाइल का नाम लिखते है जिसे हम open करना चाहते है और enter key को प्रेस करते है तो वह फाइल open हो जाती है। 

save file -> F2 :-
जब हम टर्बो में किसी फाइल को सेव या सुरक्षित करना चाहते है तो हमें F2  शॉर्टकट key को प्रेस करना पड़ता है। अगर हम किसी फाइल को सेव करना चाहते है तो उस फाइल का विंडो में खुला होना बहुत जरुरी होता है। नहीं तो फाइल सेव नहीं होती है। जब हम किसी प्रोग्राम को बना लेते है तो फिर हम उस प्रोग्राम को F2  शॉर्टकट key की मदद से सेव कर देते है। 

quit turbo -> Alt + X :-
जब हमें टर्बो को क्लोज करना होता है तो हम कीबोर्ड से Alt + X  शॉर्टकट key  को प्रेस करते है। जैसे ही हम Alt  + X  शॉर्टकट key को प्रेस करते है तो टर्बो की विंडो क्लोज हो जाती है और कमांड प्रॉम्पट खुल जाती है। फिर हम विंडो key को प्रेस करके कमांड प्रॉम्पट को क्लोज कर देते है। 

cut text -> shift + delete :-
टर्बो में एक साथ सिलेक्टेड टेक्स्ट को डिलीट करने के लिए हम shift + delete शॉर्टकट key को प्रेस करते है। 
जब हमें कोई भी टेक्स्ट कट करना होता है तो हम पहले उसे टेक्स्ट को सेलेक्ट कर लेते है और फिर shift + delete शॉर्टकट key को प्रेस करते है तो सिलेक्टेड टेक्स्ट डिलीट हो जाता है। 

copy text -> ctrl + ins :-
टर्बो में टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए Ctrl + insert शॉर्टकट key का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करते है और फिर शॉर्टकट key Ctrl +insert की मदद से सिलेक्टेड टेक्स्ट को कॉपी कर लेते है। 

paste text -> shift + ins :-
टर्बो में कॉपी किये हुए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए shift + insert शॉर्टकट key का इस्तेमाल करते है। जब हमें टर्बो में कॉपी किये हुए टेक्स्ट को पेस्ट करना होता है तो हम उस जगह पर कर्सर को ले जाते है जहा हमें टेक्स्ट को पेस्ट करना है और फिर shift  + insert  शॉर्टकट key को प्रेस करते है तो कॉपी हुआ टेक्स्ट पेस्ट हो जाता है। 

clear text -> ctrl + Del :-
टर्बो में सिलेक्टेड टेक्स्ट को डिलीट करने के लिए Ctrl + Delete शॉर्टकट key का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे हम टेक्स्ट को कट करते है। उसी उसी तरह से इस शॉर्टकट key का इस्तेमाल भी सिलेक्टेड टेक्स्ट को डिलीट करने के लिए किया जाता है। 

zoom window -> F5 :-
टर्बो में जब भी हम नई फाइल या कोई पुरानी फाइल open करते है तो हमारे सामने जो विंडो खुलती है। वह पूरी तरह से फुल स्क्रीन में नहीं खुलती है। और हमें विंडो को फुल स्क्रीन करना पड़ता है। इसी कार्य को हम  F5 
शॉर्टकट key की मदद से विंडो को फुल स्क्रीन में कर सकते है। 

compile program -> Alt + F9 :-
जब हम टर्बो में प्रोग्राम को बना लेते है तो हम उसे compile करके देखते है की उस प्रोग्राम में कोई एरर तो नहीं है। इसी कार्य को हम शॉर्टकट key की मदद से कर सकते है। Alt + F9 शॉर्टकट key की मदद से हम किसी भी प्रोग्राम को टर्बो में compile कर सकते है। 

run program -> Ctrl + F9 :-
टर्बो में जब हम प्रोग्राम को compile कर लेते है तो हम उस प्रोग्राम को रन करते है प्रोग्राम का रिजल्ट देखने के लिए। इस कार्य को हम Ctrl + F9 शॉर्टकट key का इस्तेमाल करते है। जब भी हमें टर्बो में प्रोग्राम को रन करना होता है तो हम कीबोर्ड से Ctrl +F9  शॉर्टकट key का इस्तेमाल करते है। 

next window -> F6 :-
जब हम टर्बो में एक से ज्यादा फाइल्स को open करके रखते है तो हमें एक फाइल से दूसरी फाइल को open या उस फाइल की विंडो में जाने के लिए F6 शॉर्टकट key का इस्तेमाल करते है जब हम टर्बो में F6  शॉर्टकट key को प्रेस करते है तो हम टर्बो में ओपन दूसरी फाइल की विंडो में चले जाते है। 

close window -> Alt + F3 :-
टर्बो में ओपन किसी भी फाइल की विंडो को क्लोज करने के लिए Alt + F3 शॉर्टकट के का इस्तेमाल करते है। इस key को प्रेस करने पर जिस फाइल में हम वर्क कर रहे होते है उस फाइल की विंडो क्लोज हो जाती है। 

4. shortcut keys हमें fast computer चलाने में कैसे मदद करती है :-

तो दोस्तों अब हम यह जान लेते है कि शॉर्टकट कीस हमें कंप्यूटर पर फ़ास्ट कार्य करने में कैसे मदद करती है ?

तो दोस्तों अगर आपने कभी कंप्यूटर चलाया होगा तो आपको पता होगा की हम सबसे ज्यादा यूज़ माउस का करते है। और हम जानते है कि माउस का यूज़ करने में कीबोर्ड की अपेक्षा ज्यादा समय लगता है किसी भी कार्य को करने में। यही सबसे बड़ा कारण है कंप्यूटर को फ़ास्ट न चला पाने का। 

दोस्तों अगर आपको काफी सारे कीबोर्ड shortcut keys  मालूम है तो आप किसी भी काम को बड़ी ही आसानी से कम समय में पूरा कर सकते है। और आपकी की कंप्यूटर चलाने की स्पीड काफी हद तक माउस से काम करने से ज्यादा होगी। यही कारण है की ज्यादातर कंप्यूटर प्रोफ़ेशनल कीबोर्ड शॉर्टकट्स का यूज़ ज्यादा करते है। जिस कारण उनकी कंप्यूटर चलाने की स्पीड काफ़ी ज्यादा फ़ास्ट होती है। 

तो दोस्तों अगर आप कंप्यूटर को प्रोफ़ेशनल की तरह फ़ास्ट गति से यूज़ करना चाहते है तो आपको कीबोर्ड शॉर्टकट कीस का उपयोग ज्यादा -से -ज्यादा करना होगा। 

5. हमें keyboard या mouse किसका ज्यादा use करना चाहिए :-

तो दोस्तों अब हम यह जान लेते है कि हमें सबसे ज्यादा किसका यूज़ करना चाहिए।  कीबोर्ड या माउस का ?

तो दोस्तों हम आपको यह बता दे की अगर आपको कंप्यूटर में तेज गति से काम करना है तो आपको कीबोर्ड का यूज़ करना ही पड़ेगा। वैसे आज के समय में इंटरनेट में उपलब्ध काफी सारे कार्य माउस की सहायता से ही आसानी से किये जा सकते है। ऑनलाइन के सभी कार्य लगभग माउस की सहायता से ही चलाये जाते है। और ऑफलाइन कार्य को कीबोर्ड की मदद से किया जाता है। 

दोस्तों हम यह नहीं कह सकते है की आप माउस का यूज़ ज्यादा न करें या कीबोर्ड का यूज़ ज्यादा न करें क्योंकि दोनों अपनी -अपनी जगह सही है। जब आपको लगता है की कीबोर्ड आपके काम को अच्छी तरह नहीं कर सकता है तब आप माउस का यूज़ करें और जब आपको लगता है की आपका काम माउस के बिना भी हो सकता है तो आप कीबोर्ड का उसे करें। 

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ की आप कार्य के अनुरूप  ही माउस या कीबोर्ड का ज्यादा यूज़ करेंगे। इसका मतलब है की जब माउस का कार्य हो तो माउस का यूज़ और जब कीबोर्ड का कार्य हो तो कीबोर्ड का यूज़। 

Author:- तो दोस्तों हम आशा करते है कि हमारी यह  turbo c /c ++ keyboard shortcut keys in hindi   पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। हमने इस पोस्ट में सबसे यूजफुल कीबोर्ड शॉर्टकट को अच्छी तरह से समझाने का प्रयास किया है। अगर आपको लगता है कि इस पोस्ट में कुछ कमी है तो हमें कमेंट करके जरूर  बताये। अगर आपको लगता है की यह पोस्ट आपके दोस्तों के लिए भी उपयोगी होगी। तो उन्हें यह पोस्ट जरूर शेयर करें। धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments